लखीमपुर खीरी। डेंगू का डंग जिलेवासियों से लेकर स्वास्थ्य महकमे के लिए मुसीबत बन रहा है। इससे पीड़ितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। रविवार को मोहल्ला हिदायतनगर और नई बस्ती में डेंगू का एक-एक और मरीज मिले हैं। इससे जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
संक्रामक रोगों की रोकथाम को लेकर भले ही स्वास्थ्य महकमा नियंत्रण अभियान चला रहा हो, लेकिन इस पर नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही भारी पड़ रही है। मोहल्लों के गंदगी और जलभराव है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। जो डेंगू और मलेरिया का कारण बन रहे हैं। इससे जिले में इनका डेंगू और मलेरिया पीड़ितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य महकमे के आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक जिले में डेंगू के 34 और मलेरिया के 104 रोगी मिले हैं। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि पिछले दिनों डेंगू के दो मरीज मिलने से अब इनकी संख्या 34 हो गई है। जबकि 104 मरीज मलेरिया के मिले हैं।