संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के पंजाब घाट के पास आमने-सामने दो तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में तीन बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें लोगों की सहायता से एंबुलेंस से सीएचसी पलिया भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
पंजाब घाट के पास तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। जिसमें तीन युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पलिया ले जाया गया। जहां जख्मी युवक नेहरूनगर निवासी गौरव की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई, जबकि मुनीम की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीसरे जख्मी का नाम पता नहीं चल सका।