लखीमपुर। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले जनपद के 24 सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। मामले में नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है।
डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि विशेष संचारी रोग अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। गांवों में सफाई के लिए रोस्टर के अनुसार कर्मियों की टीमें लगाई गई हैं। निरीक्षण के दौरान लालता प्रसाद, सीमा वर्मा, सरोजनी देवी, सुशील कुमार, राकेश कुमार, मो. इस्लाम, अनूप कुमार, विष्णु कुमार, अखिलेश कुमार, विजय पाल, लक्ष्मी देवी सहित 24 सफाई कर्मियों गैरहाजिर मिले हैं।
सभी का एक दिन का वेतन काटा गया है। डीपीआरओ ने बताया कि संचारी रोग अभियान को लेकर लागू किए गए रोस्टर की रोज मॉनिटरिंग की जा रही है। लापरवाही करने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।