फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअर के हमले में ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। वन रेंज मोहम्मदी के गांव अल्लीपुर की बस्ती में घुस आए जंगली सूअर ने 45 वर्षीय ग्रामीण बल्दीराम पर हमला कर घायल कर दिया। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एक जंगली सूअर तालाब में पानी पी रहा था। लोगों के शोर मचाने पर वह बस्ती के अंदर पड़ी झोंपड़ी में घुस गया। इसे देख गांव वालों शोर मचाया। शोर मचाने पर सूअर ने झोंपड़ी से निकलकर 45 वर्षीय ग्रामीण बल्दीराम पर हमला कर घायल कर दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा और फॉरेस्टर माया प्रकाश आदि वनकर्मियों का कहना है कि बल्दीराम को चोट सूअर के हमले में नहीं, भगदड़ में गिरने से लगी है। वनकर्मियों की टीम ने सूअर को झाड़ी की ओर खदेड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें