फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 21.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon, 09 Mar 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया व्यक्ति। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पलियाकलां (खीरी)। पुलिस ने घेराबंदी कर थारूपुरवा निवासी विक्की गुप्ता को 21.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से मादक पदार्थों की बिक्री से मिली नकदी, मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम उनके नेतृत्व में गश्त पर थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर विक्की को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 21.8 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के पास से ब्राउन शुगर की बिक्री के 4850 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर बाइक भी जब्त कर ली।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार विक्की मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में पलिया के थारूपुरवा में रह रहा था। वह शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पिछले वर्ष उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें