फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक आरोपी का चालान, पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। सरकारी स्कूल में इस्लामिक झंडा लगाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं दो आरोपियों के नाबालिग होने की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव लखहा अलीगंज के सरकारी स्कूल में रविवार के दिन कुछ युवकों ने तिरंगा निकालकर इस्लामिक झंडा लगा दिया। गांव के संजय त्रिवेदी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अगले दिन ब्लॉक बिजुआ के बीईओ और एसडीएम गोला ने भी मामले की जांच की बात कही थी।
फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया है कि 12 रबीउल अव्वल की तैयारी चल रही थी। झंडा खरीद कर लाया था। एक झंडा सरकारी स्कूल में भी लगा दिया। आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है। नामजद दो आरोपी बसरू व अनन्ने नाबालिग बताए गए हैं। जांच की जा रही है। उधर, कुछ ग्रामीणों ने मामले में पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें