फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी बड़े मंगल पर जिले भर में रही भंडारों की धूम

Tue, 14 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बड़ा मंगल
विज्ञापन
सैकड़ों जगह लगी सबीलें, राहगीरों को पिलाया शरबत
विज्ञापन

सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ से गूंजता रहा जिला 
 जेठ माह के आखिरी बड़े मंगल को पूरा जिला हनुमान भक्ति से सराबोर रहा। हनुमान मंदिरों में जहां दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही वहीं तमाम श्रद्धालुओं ने भंडारे आयोजित कर प्रसाद बांटा। बहुत से श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे सबीलें लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। पूरे दिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ से शहर गूंजता रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। 
शहर में कलक्ट्रेट के सामने भंडारा हुआ तो जिला अस्पताल, संकटादेवी, मेला रोड, शाहपुरा कोठी, विलोबी हाल के सामने भी बड़े मंगल पर कहीं राहगीरों को शरबत पिलाया गया। भुइफोरवानाथ हनुमान मंदिर, सदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर समेत तमाम हनुमान मंदिरों में सुबह से शाम तक भंडारे और सबीलें चलती रहीं। सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में सबील लगाकर आने वाले लोगों को शरबत पिलाया। 
विज्ञापन

पलियाकलां। यहां जगह-जगह सबीलें लगाकर राहगीरों को शरबत, पूड़ी-सब्जी, हलवा, बूंदी आदि का बांटा गया। इस दौरान तमाम जगहों पर सबीलें लगाकर शरबत, प्रसाद बांटा गया। मझगई, नौगवां, भीर में भी कई आयोजन हुए।
मैलानी। यहां जगह-जगह प्रसाद बांटा गया। पलिया बस स्टैंड पर स्थित शिव मंदिर, राम जानकी मंदिर, मेन मार्केट स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूड़ी सब्जी, रेलवे पॉवर हाउस पर कढ़ी चावल आदि प्रसाद के रूप में बांटा।
मोहम्मदी। कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर, गुरुद्वारा रोड पर संतोष सेवा संस्थान की ओर से ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को श्री सुंदर कांड का पाठ और विशाल भंडारा हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था में फतेहबहादुर श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, गोविंद गुप्ता, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, भरत गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, विमल गुप्ता, अतुल रस्तोगी, आनंद निगम, शिशिर गुप्ता, पूर्णिमा श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, परी श्रीवास्तव, श्रेया गुप्ता आदि का सहयोग रहा। हवन पूजन का कार्य हनुमान मंदिर के पुजारी देव प्रकाश ने संपन्न कराया।
इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, पालिका अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा, जगदीश चंद्र गुप्ता, लोकेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ मेहरोत्रा, पालिका सदस्य सुशीला वर्मा, गौरव महरोत्रा, निकुंज रस्तोगी सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा कस्बे के अस्तल मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, छोटी देवी मंदिर, शिवाला मंदिर में भी भक्तों ने शरबत बांटा गया।
भीखमपुर। यहां जगह जगह शरबत पिलाया गया। बरवर कस्बे कस्बे के देवीस्थान, हनुमान मंदिर पर भी आयोजन हुआ।
निघासन। यहां दुर्गामंदिर, गायत्री मंदिर, दुबहा क्रेशर के पास श्रद्धालुओं ने शरबत, हलुआ, बूंदी आदि राहगीरों को बांटी। इस दौरान सचिन मिष्ठान भंडार के प्रोपाइटर सचिन गुप्ता, विनोद आदि ने देर शाम तक पूड़ी और सब्जी बांटी। उधर बम्हनपुर कस्बे के व्यापारी पारुल जायसवाल, त्रिलोकी आदि ने हलुआ बांटा।
बांकेगंज। कस्बे में श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में हवन पूजन के बाद श्रीबाला जी महाराज को 61 किलो लड्डुओं का भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने सार्वजनिक स्थलों पर स्टाल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। कई जगह भंडारे आयोजित किए गए। 
तिकुनियां। बड़े मंगल पर कस्बा जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। सिंगाही-बेलरायां रोड पर सिद्धबाबा मंदिर और क्लेशहरण मंदिर पर श्रद्धालुओं ने राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य कमाया। सरकारी अस्पताल के निकट भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। अस्पताल गेट पर राहगीरों को खीर खिलाई गई। 
ओयल। नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और देवस्थलों पर हनुमान श्रद्धालुओं ने राहगीरों को शरबत पिलाया और भोजन कराया। बाल स्वरूप बालाजी हनुमान मंदिर ओयल और गुलरीपुरवा मंदिर में भव्य आयोजन हुए। 
गुलरिया। पड़रिया तुला मे शरबत की सबील लगाई गई तथा बालाजी के श्रद्धालुओं ने शरबत के साथ हलुये का प्रसाद बांटा। ग्राम प्रधान बिजय सिंह, राकेश सिंह, श्यामजी शुक्ल, सोनू शुक्ल, डॉ. राकेश वर्मा, ने शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की। 
गोला गोकर्णनाथ। अंतिम बड़े मंगल पर छोटी काशी में 100 से अधिक स्थानों पर भंडारों में प्रसाद और शरबत बांटा गया। ममरी क्षेत्र के धिरावां स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर वहां के प्रधानपति राजीव वर्मा उनके सहयोगियों ने हवन आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

संसारपुर। बड़े मंगल के अवसर पर मास्टर अयोध्या प्रसाद वर्मा तथा श्याम लाल गुप्ता ने गोला खुटार रोड पर लोगों को शरबत पिलाया। पिपरिया धनी कस्बे में आखिरी बडे़ मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें