फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 65 उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
बांकेगंज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली।
विज्ञापन
आठ विधानसभा क्षेत्र के 2807606 मतदाता 3172 पोलिंग बूथों पर डालेंगे वोट
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में खीरी जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 23 फरवरी बुधवार को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। किसी ने रोड शो किया तो किसी ने बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
बुधवार को जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर (सु), धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता (सु) और मोहम्मदी के 1675 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 3172 पोलिंग बूथों पर जिले के 2807606 मतदाता मतदान कर 65 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां बता दें कि पलिया में छह, निघासन में सात, गोला में सात, श्रीनगर में नौ, धौरहरा में नौ, लखीमपुर में 12, कस्ता में आठ और मोहम्मदी में सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में 11 महिलाएं भी शामिल हैं। लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में थर्ड जेंडर का भी एक प्रत्याशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों के अलावा कई छोटे राजनीतिक दलों ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। चुनाव में 12 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। मतदान के लिए मंगलवार की सुबह पोलिंग पार्टियां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में रवाना की जाएंगी। इसकी सारी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। उधर, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। किसी ने रोड शो किया तो किसी ने साइकिल या बाइक रैली निकाली तो किसी ने धुंआधार जनसंपर्क कर वोट मांगे।
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या

विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर कुल मतदाता
137-पलिया------------ 190717-------- 169515---------- 24------------ 360256
138-निघासन------------ 183810------ 156442...............11..............340263
139-गोला गोकर्णनाथ- 208520..............187501...............27..............396048
140-श्रीनगर................170427..............148678................04..............319109
141-धौरहरा.................179255..............152826...............19..............332100
142-लखीमपुर.............218642..............192913...............10..............411565
143-कस्ता...................164984..............144698...............18..............309700
144-मोहम्मदी.............181249...............153702...............14.............338565
कुल मतदाता...............1497604.............1309875.............127...........2807606

विधानसभावार पोलिंग बूथ
विधानसभा क्षेत्र.............मतदान केंद्र......मतदेय स्थल.......प्रत्याशी
137-पलिया......................196....................412.....................06
138-निघासन...................171....................375.....................07
139-गोलाकर्णनाथ............222....................441.....................07
140-श्रीनगर......................197....................358.....................09
141-धौरहरा......................219.....................386....................09
142-लखीमपुर..................198.....................456....................12
143-कस्ता........................215.....................361....................08
144-मोहम्मदी..................227.....................383....................07
योग................................1645...................3172....................65
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें