फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी का प्रयास करते समय दो युवकों को भीड़ ने पकड़ा

विज्ञापन
पलिया में गोकशी के प्रयास की सूचना मिलने के बाद लगी भीड़ व मौजूद इंस्पेक्टर। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला सिंगहिया के पास शनिवार की रात कुछ लोग एक गाय को बांधकर घसीटते हुए ले जा रहे थे। गोकशी का शक होने पर मोहल्लेवासियों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि बाकी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के अलावा फरार चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दुधवा रोड स्थित सिंगहिया के पास माहीगिरान में शनिवार की देर रात कुछ लोग एक गाय को बांधकर उसे घसीटते हुए ले जा रहे थे। लोगों ने गोकशी की आशंका पर उनमें से दो को पकड़ लिया और गाय को मुक्त कराया। कुछ देर में मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए और सूचना पुलिस को दी।
इंस्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें