फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी को लेकर सीमा पर एसएसबी अलर्ट

Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
चौकसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गणतंत्र दिवस को लेकर एसएसबी ने सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट शुरू किया है, जो 27 जनवरी तक चलेगा। सुरक्षा को लेकर एसएसबी ने नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

26 जनवरी को लेकर एसएसबी सतर्क हो गई है और सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अधिकारियों ने सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट अभियान शुरू किया है। इसके तहत जवानों को सीमा पर चौकसी के लिए विशेष रूप से तैनात किया गया है। तृतीय वाहिनी के कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर ऑपरेशन अलर्ट शुरू हुआ है। इसके तहत सीमा पर विशेष निगरानी की जाएगी, जिससे तस्करी व घुसपैठ पर रोक लगाई जा सके। इस दौरान बल के क्षेत्र संगठक  संजय सारंगी, उप कमांडेंट अतुल राय, विशाल बरनवाल, सहायक कमांडेंट नैंसी सिंग्ला, अमित सक्सेना सहित कई जवान मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें