फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में प्राची, श्रेया,  शिवानी को गोल्ड मेडल

Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
ताइक्वांडो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लवी और निधि वर्मा को मिला रजत पदक
विज्ञापन

 भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के तत्वावधान में अंतरमहाविद्यालयीय महिला ताइक्वांडो टूर्नामेंट हुआ। प्राची, श्रेया और शिवानी ने गोल्ड मेडल जीता। 
ताइक्वांडो टूर्नामेंट के 46-49 किलोग्राम वर्ग में सीतापुर के आरएमपी डिग्री कॉलेज सीतापुर की प्राची भार्गव ने स्वर्णपदक, बाईडी पीजी कॉलेज की लवी देवी ने रजत पदक, इसी कॉलेज की तंजीम और गुरुनानक महाविद्यालय गोला की नाहिद निगार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 67 से 73 किलोग्राम भार वर्ग में इलाहाबाद की श्रेया सिंह को स्वर्ण पदक, भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की निधि ने रजत पदक प्राप्त किया। 73 किलोग्राम भारवर्ग में भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय की शिवानी ने स्वर्णपदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बाबू हरिनाम सिंह महाविद्यालय कटरा दयाराम मऊ, एमपी गर्ग डिग्री कॉलेज इलाहाबाद, दीनदयाल महाविद्यालय कानुपर, सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज, आरएमपी डिग्री कॉलेज, कृष्णा कालेज सीतापुर भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय और वाईडी कॉलेज की नौ टीमों की विभिन्न भार वर्ग में 68 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम आकाशदीप ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. वीबी राम थे। अध्यक्षीय संबोधन प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने किया।
कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी मनोज कुमार झा ने विजेताओं को पदक प्रदान किए। कार्यक्रम का संयोजन अर्चना सिंह और रीता सिंह ने किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें