फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओम की घातक गेंदबाजी ने टीम को दिलाई बड़ी जीत

Fri, 20 Feb 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान पर चल रही अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को ला माटीना क्रिकेट अकादमी ने ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी को 93 रन से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ला माटीना ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 213 रन बनाए। अथर्व (32), धैर्य रावत (31), समर्थ सिंह (22) और आराध्य श्रीवास्तव (22) ने अहम योगदान दिया। ग्रीन फील्ड के दीपांशु, अंशदीप और आयुष ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीन फील्ड की टीम 120 रन पर ऑलआउट हो गई। अंशुमान (21), श्लोक (19) और आयुष (19) ने संघर्ष किया। ला माटीना के ओम मिश्रा ने चार और समर्थ ने तीन विकेट हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओम मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर अभिषेक शुक्ला, रामजी कश्यप, अनुपम त्रिपाठी, नरेंद्र शुक्ला, विवेक पूरी, पारिजात त्रिपाठी, मसीह अहमद, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव और रवि शंकर तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें