फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत

Fri, 20 Feb 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली से सटे सलेमपुर कोन में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मामला रुपयों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदीदीनपुरवा निवासी नितिन अवस्थी उर्फ आशीष (26) पुत्र मनीशंकर सलेमपुर कोन में किराये पर रहता था। वह ट्रांसपोर्टर राहुल मिश्रा के यहां मुनीमी करता था। शुक्रवार को वह राहुल की गद्दी पर बैठा था, तभी उसे गोली लग गई। गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद तीन युवक उसे कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने मृत घोषित किया तो तीनों कार छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था और उसी में उसे गोली मारी गई। पुलिस को मौके से तमंचा मिला है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें