हैदराबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार की रात शौच करने गए 70 वर्षीय वृद्ध प्यारेलाल की गांव के समीप स्थित झाबर ताल में डूबकर मृत्यु हो गई। उसका शव सोमवार सवेरे तालाब में उतराता मिला।
मृतक के भाई नोखेलाल, विजयपाल ने बताया कि प्यारेलाल रात में तालाब पर शौच करने गए थे, जहां उनका पैर फिसल जाने से वह तालाब में डूब गए। सुबह चारपाई खाली देख जब उनकी तलाश की गई, तो उनका शव तालाब के पानी में उतराता मिला। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर ग्राम प्रधान से पंचनामा भरवाकर दाह संस्कार कर दिया। घर के मुखिया की मृत्यु होने से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।