फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन के काम में भी अफसर लापरवाह, हो गया हादसा

Thu, 11 Jun 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी टाउन में फीडर नंबर-एक के विभाजन कार्य के दौरान हुई लापरवाही बृहस्पतिवार शाम कस्बे में हुए बस हादसे की वजह बन गई। बरातियों की बस बिजली लाइन की चपेट में आने से न सिर्फ एक युवती की मौत हुई, बल्कि कई लोग झुलसकर घायल हो गए। मामले में प्रथम दृष्टया बिजली लाइन का काम करा रहे ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। उसने बिना सूचना लाइन सुचारु करा दी। इसके पीछे अफसरों का लापरवाह बनना भी कारण रहा है।
विज्ञापन

खीरी टाउन के फीडर नंबर-एक पर लंबे समय से अधिक लोड होने के कारण उसे दो भागों में बांटने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि लोड कम हो सके और फाॅल्ट की घटनाएं न हों और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को ठेकेदार की ओर से कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि कार्य के दौरान ठेकेदार ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दिए बिना लाइन को चालू करा दिया। इसी बीच पीलीभीत से आई बरातियों की बस खीरी टाउन में मोड़ते समय नीचे लटक रही लाइन की चपेट में आ गई।
उपखंड अधिकारी (एसडीओ) एके चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में बिना अनुमति और बिना सूचना लाइन चालू किए जाने की बात सामने आई है।
मृतक के परिवार को पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार की घोषणा : हादसे में जान गंवाने वाली युवती के परिजनों को पांच लाख और तीन घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। यह घोषणा विद्युत निगम सीतापुर जोन के मुख्य अभियंता आरके सिंह की ओर से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें