कलेक्ट्रेट में प्रेक्षक व्यवस्था में लगे अफसरों को प्रशिक्षण देते प्रभारी डीएम
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव -2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आने वाले प्रेक्षकों के लिए नियुक्त किए प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों और लाइजनिंग ऑफिसर्स को कलक्ट्रेट में प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्षता प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने की।
प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट/सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेक्षक व्यवस्था में लगे अधिकारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के बारे में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने लाइजनिग आफिसर्स को निर्देश दिया कि अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें ताकि प्रेक्षकगणों को विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। डीएम ने संबन्धित अधिकारियों से यह भी कहा कि अपने उत्तरदायित्वों के सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भी अध्ययन कर लें।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान एसडीएम संजय कुमार सिंह, एडीईओ डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर राजेश कुमार, विनीत उपाध्याय, डॉ. अमरेश कुमार, श्रद्धा सिंह, विधेश, अविनाश चंद्र मौर्य, पंकज श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह, प्रभारी अधिकारी प्रेक्षक एआईजी स्टांप संजय कुमार दुबे लाइजनिंग आफिसर्स आदि मौजूद रहे।