फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र के गांव औरंगाबाद गांव में युवक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो के साथ पाकिस्तान की तारीफ का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव औरंगाबाद गांव निवासी सरताज मलिक ने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया। साथ ही उसने पाकिस्तान की तारीफ में टिप्पणी करते हुए भारत सरकार और प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। युवक की यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों में आक्रोश फैल गया।
कई लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन और पुलिस से की। मैगलगंज थाना प्रभारी रमेश चंद्र पांडे ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें