गोला गोकर्णनाथ। रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ीं बाइकों का जीआरपी के मनमाने ढंग से चालान करने का मामला प्रकाश में आया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री संजय अवस्थी ने बताया कि रविवार सुबह वह पीलीभीत जा रहे थे। तभी देखा कि जीआरपी पुलिस रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी बाइकों का मनमाने ढंग से चालान कर रही थी। दिन में कुछ लोग किसी को लेने या स्टेशन छोड़ने आए थे, वे लोग परेशान दिखे। संजय अवस्थी ने बताया कि वह इस मामले को वे रेलवे के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।
जीआरपी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अक्सर बाइक चोरी की घटनाएं हो रही है। उन पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान किया जा रहा है। उद्घाटन के दौरान यहां पार्किंग का बोर्ड लगा दिया गया था, लेकिन अभी टेंडर नहीं हुआ है। संवाद