लखीमपुर खीरी। कोविड 19 के खतरे से निपटने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को संशोधित गाइड लाइन जारी करते हुए बाजारों में दुकानें खुलने का समय परिवर्तित किया है।
अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक यानी कुल 12 घंटे तक दुकानें खोली जा सकती हैं। जबकि लॉकडाउन अवधि में शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक सभी दुकानें और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही चालू रहेंगी और उनसे जुड़े कर्मचारी/कोरोना वॉरियर को आवागमन की अनुमति होगी। ब्यूरो