फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिन में 12:30 तक खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब स्कूल दिन में 12:30 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए अभिभावक स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग कर रहे थे। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पहले स्कूल 7:30 बजे से लेकर दिन में 1:30 बजे तक खुल रहे थे, ऐसे में हीट वेव के चलते बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी।
बृहस्पतिवार को शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश जारी करते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के लिए कहा। बताया कि अब स्कूल 7:30 बजे से लेकर दिन में 12:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं प्रार्थना सुबह 7:30 से 7:40 के मध्य कराई जाएगी। वहीं सुबह 10 बजे से लेकर 10:15 बजे तक भोजनावकाश होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें