फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिरसिंहपुर में आग लगने से आठ घर जले, पांच वर्षीय बालिका की झुलसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। ईसानगर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से आठ घर जलकर राख हो गए। इस दौरान एक घर में सो रही पांच वर्षीय बालिका की जलता छप्पर गिरने से झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन


बिरसिंहपुर गांव निवासी रामस्वरूप के घर में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से डगरु, भोले, संजय, विनोद, सरोज व संतू सहित आठ लोगों के घर भी चपेट में आ गए। घरों में रखा अनाज और घरेलू सामान जल गया। इस दौरान रामस्वरूप की घर में सो रही पांच वर्षीय पुत्री नेहा के बिस्तर पर छप्पर का जलता टुकड़ा गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ईसानगर देवेंद्र कुमार और तहसीलदार आदित्य विशाल गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए मृतक बच्ची का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि पीड़ित परिवारों को धनराशि के अलावा फौरी तौर पर राशन, तिरपाल आदि दिया गया है। बच्ची के परिवार को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें