फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांड की जांच करने अब सेवानिवृत्त जज और एडीजी पहुंचे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड की जांच की समीक्षा के लिए बारी-बारी से अफसरों का पहुंचना जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त जज और एडीजी इंटेलिजेंस ने पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच पहुंचकर अब तक की जांच की समीक्षा की और आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त जज राकेश जैन की जांच टीम की निगरानी कर रहे हैं, जबकि एडीजी इंटेलिजेंस एसबी शिरोडकर जांच टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त जज राकेश जैन और एडीजी एसबी शिरोडकर ने क्राइम ब्रांच के दफ्तर में बैठकर जांच की समीक्षा की और स्थानीय स्तर पर जांच टीम का नेतृत्व कर रहे एएसपी अरुण कुमार सिंह से अब तक की जांच के बारे में पूछताछ की। संवाद
आरोपी धर्मेंद्र का भी मोबाइल बरामद
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में आरोपी धर्मेंद्र का भी मोबाइल जांच टीम ने बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया। इससे पहले बुधवार को सुमित जायसवाल का मोबाइल बरामद किया गया था। दो महीने बाद सुमित और धर्मेंद्र के मोबाइल बरामद हुए हैं, जबकि इससे पहले पुलिस ने लवकुश, रिंकू और शिशुपाल का मोबाइल बरामद कर लिया था। जांच टीम ने अब तक कुल पांच मोबाइल बरामद किये हैं, जिनकी जांच के लिये फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें