लखीमपुर खीरी। बुधवार को कलक्ट्रेट में काफी समय से बंद पड़े पराग बूथ को डीएम के प्रयासों से चालू कर दिया गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी संजीव सुमन के साथ पराग बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उप दुग्ध शाला अधिकारी श्याम सुंदर व प्रभारी अधिकारी जीएल वर्मा ने इस बूथ पर उपलब्ध पराग प्रोडक्ट्स की जानकारी दी।