फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओपन कार्ड धारकों को नहीं बनवाना पड़ेगा टिकट

Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की बसों में ईटीएम मशीन के कार्ड रीड न होने पर बनवाना पड़ता था टिकट
विज्ञापन

अक्सर रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान ईटीएम मशीन के ओपन कार्ड रीड न किए जाने की स्थिति में परिचालक कार्ड धारकों को टिकट बनवाने के लिए मजबूर कर देते थे, लेकिन अब उनकी मनमानी नहीं चलेगी। निगम के अपर प्रबंध निदेशक ने कार्ड रीड न होने की दशा में कार्ड सहित यात्री का ब्योरा वे-बिल पर दर्ज करने के निर्देश एआरएम को दिए हैं।
रोडवेज बसों की यात्रा कैशलेस करने के लिए निगम ने ओपन कार्ड की सुविधा शुरू की थी, जिससे ओपन कार्ड बनवाकर इस पर रिचार्ज कराके रोडवेज की बसों में यात्रा की जा सके, जिससे अधिकतर लोग यह कार्ड बनवाकर बसों में यात्रा करने लगे थे, लेकिन अक्सर टिकट मशीन में कार्ड रीड न होने पर परिचालक कार्ड धारकों को टिकट बनवाने के लिए मजबूर कर देते थे, जिससे यात्रियों को मजबूरी वश टिकट बनवाना पड़ जाता था। इस तरह की तमाम मिल रही शिकायतों को लेकर निगम के अपर प्रबंध निदेशक केविजयचंद्र पांडियन ने ओपन और एमएसटी कार्ड धारकों की सहूलियत देने के लिए कार्ड संख्या वे-बिल पर दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम वीके गोस्वामी का कहना है कि अपर प्रबंध निदेशक के आदेश की जानकारी परिचालकों को दे दी गई है, अब यदि कार्ड धारक का टिकट बनाए जाने की शिकायत मिलेगी तो परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें