फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब भारतीय सवा चार लाख रुपये ले जा सकेंगे नेपाल

Sat, 31 May 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल सरकार ने हाल ही में पेश किए बजट में भारतीयों को राहत दी है। सावन माह से अब सवा चार लाख रुपये ले जा सकेंगे। पहले यह रकम मात्र 25000 रुपये थी। इससे सीमावर्ती व्यापारियों के साथ ही पर्यटकों में खुशी है।
विज्ञापन


नेपाल में उप प्रधानमंत्री व अर्थमंत्री विष्णु पौडेल ने आर्थिक बजट पेश किया था। बजट के भाषण बिंदु संख्या 405 में लिखा है कि नेपाल घूमने आने वाले भारतीय पर्यटकों को अभी तक 25 हजार भारतीय रुपये लाने की ही छूट थी, लेकिन अब सावन माह से इसको बढ़ाकर चार लाख 25 हजार रुपये किया जा रहा है। ट्रेवल चेक लाने की भी व्यवस्था रहेगी। इससे पूर्व नेपाल में भारत के अलावा अन्य देशों के नागरिकों को पांच हजार डाॅलर यानी चार लाख 25 हजार रुपये भारतीय मुद्रा के अनुसार लाने की छूट थी।
बजट में इस घोषणा से सीमावर्ती भारतीय व्यापारियों को नेपाल से व्यापारिक हिसाब से बड़ी रकम लाने में आसानी होगी और उनको इसका लाभ भी मिलेगा। साथ ही पर्यटकों को भी नेपाल आने पर वहां खरीदारी व खर्च करना आसान होगा। भारतीय महानगरों से आने वाले नेपाल के नागरिकों को भी बड़ी रकम लाने में सीमा पर समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें