फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब गांव में ही निपटेंगे सरकारी काम, 20 किमी की दौड़ से मिलेगी मुक्ति

Sun, 01 Nov 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निर्मार्णाधीन पंचायत भवन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फरधान। विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत गनेशपुर में आठ कक्षों वाला मॉडल पंचायत भवन बनाया जा रहा है। इसके बनने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे सरकारी कामों के लिए 20 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

भवन में मीटिंग हॉल के साथ कंप्यूटर, लाइब्रेरी, पंचायत सहायक, लेखपाल, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस बीट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और प्रधान के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जा रहे हैं।
भवन तैयार होने के बाद विभिन्न विभागों के कर्मचारी निर्धारित दिन और समय पर यहां बैठेंगे। पंचायत सहायक प्रतिदिन ग्रामीणों के आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी काम ऑनलाइन करेंगे। इसके लिए निर्धारित सरकारी शुल्क ही देना होगा। ग्रामीणों को राजस्व, स्वास्थ्य और पंचायत संबंधी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं निःशुल्क लाइब्रेरी में पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सदर संदीप तिवारी ने बताया कि भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद कर्मचारियों के बैठने का रोस्टर और सुनवाई का समय तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें