फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब तय नौ मार्ग पर ही चल सकेंगे ई-रिक्शा, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
नगर पालिका में ई रिक्शा पर लगाई गई रंगीन पट्टियां। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में अब ई-रिक्शा चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। ई-रिक्शों का बेतरतीब संचालन बंद हो और वे अपने निर्धारित रूट पर ही चलें, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने रूट निर्धारित कर दिए हैं। कुल नौ रूट शहर में बनाए गए हैं, जिन पर 800 ई-रिक्शा चल सकेंगे। पहले दिन 80 ई-रिक्शा पर नगर पालिका प्रशासन ने तय मार्गों के आधार पर रंगीन पट्टियां लगाईं।
विज्ञापन

शहर में लग रहे जाम से निजात पाने के लिए नगर पालिका ने पिछले महीने ई-रिक्शा का पंजीकरण कराना शुरू किया था, लेकिन यह व्यवस्था धड़ाम हो गई। इसको लेकर अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित कीं। खबर का असर यह हुआ कि शनिवार को नगर पालिका की टीम ने कई ई-रिक्शा को पकड़कर उनके रूट तय कर दिए, साथ ही तय मार्गों पर चलने के लिए उन पर रंगीन पट्टियां लगवा दीं।
इन रंगीन पट्टियों से यह तय होगा कि कौन ई-रिक्शा किस मार्ग पर चलेगा। शनिवार को करीब 80 ई-रिक्शा पर पट्टियां लगाकर उनका पंजीकरण किया गया। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि एक वर्ष के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इसके बाद इनका नवीनीकरण होगा। एक ई-रिक्शा चालक से 350 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन




ई-रिक्शा के तय मार्ग
- पीले रंग की पट्टी वाले 100 ई-रिक्शा एलआरपी चौराहे से संकटा देवी चौकी होते हुए मेला मैदान तक चलेंगे।
- लाल रंग की पट्टी वाले 100 ई-रिक्शा संकटा देवी चौराहे से कृष्णा टॉकीज, रेलवे क्रॉसिंग होते हुए गोला रोड लालपुर बैरियर तक जाएंगे।

- नारंगी रंग की पट्टी वाले 100 ई-रिक्शा मेला मैदान से निघासन रोड, महेवागंज पुल तक जाएंगे।
- नीले रंग की पट्टी वाले 100 ई-रिक्शा एसएसबी कैंप गढ़ी रोड से निघासन रोड, मेला मैदान होते हुए इमली चौराहा व पुराना एसपी बंगला तक जाएंगे।

- हरे रंग की पट्टी लगी हुई 100 ई-रिक्शा पुराना एसपी बंगला से नौरंगाबाद चौराहे नगर सीमा ऐरा रोड तक जाएंगे।
- सफेद रंग की पट्टी वाले 50 ई-रिक्शा नहर पटरी से नौरंगाबाद चौराहा से शाहपुरा कोठी से विलोबी मैदान तक जाएंगे।

- गुलाबी रंग की पट्टी वाले 100 ई-रिक्शा रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन होते हुए सौजन्या चौक व आगे राजापुर चौराहे तक जाएंगे।

- आसमानी रंग की पट्टी लगे हुई 100 ई-रिक्शा सीतापुर रोड ओवरब्रिज के नीचे से चलकर ईदगाह, बेहजम रोड से नहरिया होते हुए छाउछ चौराहे तक जाएंगे।

- भूरे रंग की पट्टी लगे 50 ई-रिक्शा पुराना एसपी बंगला से शाहपुरा कोठी होते हुए गुरु गोविन्द सिंह चौक तक जाएंगे।

इन मार्गों पर गए तो खैर नहीं, होगी कार्रवाई

शहर के मुख्य मार्ग, घंटाघर से सदर चौराहा होते हुए संकटा देवी पुलिस चौकी तक तथा हीरालाल धर्मशाला से सदर चौराहा होते हुए मिश्राना पुलिस चौकी तक ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। इन जगहों पर साइकिल रिक्शा, हत्थू ठेला परिवहन के साधन रहेंगे। अगर यहां ई-रिक्शा पकड़ा गया को कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ई-रिक्शा के रूट तय कर दिए गए हैं। सभी को बुलाकर तय मार्ग के हिसाब से रंगीन पट्टियां लगाई जा रहीं हैं। अब सभी अपने तय मार्ग पर चलेंगे, इन सबका पंजीकरण भी कराया जा रहा है। यदि यह लोग अपने तय मार्ग से इधर-उधर चलते मिले तो कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार, ईओ नगर पालिका, लखीमपुर

नगर पालिका में ई रिक्शा पर लगाई गई रंगीन पट्टियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें