फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
पलिया नगर पालिका क्षेत्र में बैनर होर्डिंग उतारते पालिकाकर्मी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता के निधन के बाद रिक्त हुई पालिकाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर उपचुनाव की घोषणा शासन ने कर दी है। उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आचार संहिता लग गई है। इसके बाद से चौराहों समेत अन्य जगहों पर लगे बैनर, पोस्टर, होर्डिंग को हटाने का कार्य मंगलवार देर शाम शुरू कर दिया गया। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद दावेदारों में भी हलचल मची हुई है।
विज्ञापन


बीते नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष चुने गए केबी गुप्ता का निधन धनतेरस की शाम हो गया था। इसके बाद से नगर पालिका के अध्यक्ष पद की सीट रिक्त हो गई थी। चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव कराए जाने की बात कही गई थी। जनवरी से मार्च में चुनाव होने की संभावनाए थी, लेकिन मंगलवार को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए पूरे चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
घोषणा के मुताबिक 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक नामांकन, चार दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, छह दिसंबर को पर्चा वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन, 17 दिसंबर को मतदान और 19 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव की तिथियों का एलान हो जाने के बाद अचानक से पलिया में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन



चुनाव को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू

चुनाव घोषित होने के बाद प्रशासन की तरफ से बैनर, पोस्टर व होर्डिंग हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन व पुलिस बल ने मंगलवार की देर शाम को स्टेशन तिराहे से लेकर दुधवा तिराहे तक बैनर, पोस्टर व होर्डिंगों को हटाने का कार्य किया। इसके अलावा सड़क किनारे अवैध तरीके से अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को भी दिशा-निर्देश दिए हैं। आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है और चुनाव को लेकर सतर्कता बरतनी भी शुरू कर दी गई है।


उपचुनाव की घोषणा हो गई है और आचार संहिता लगने के बाद आगे के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। तिथियों का भी एलान हो चुका है। उसके हिसाब से ही आगे के कार्यक्रम होंगे। बाकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए टीमें लगाई गईं हैं। -कार्तिकेय सिंह, एसडीएम पलिया

पलिया नगर पालिका क्षेत्र में बैनर होर्डिंग उतारते पालिकाकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें