फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेसमेंट में चल रहे छह कोचिंग सेंटरों को नोटिस, कार्रवाई की तैयारी

Thu, 25 Jun 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ के कोचिंग सेंटर हादसे के बाद जिले में अग्निशमन विभाग का अभियान लगातार जारी है। तीन दिन के अभियान में 30 से अधिक कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया। बेसमेंट में संचालित छह कोचिंग सेंटरों में खामियां मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश कोचिंग सेंटरों में आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं मिलीं, लेकिन बेसमेंट में संचालित छह कोचिंग सेंटरों में कई कमियां पाई गईं। सभी संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। होटलों के निरीक्षण में बड़े होटलों में फायर सिस्टम और छोटे होटलों में हाल ही में रिफिल किए गए अग्निशमन यंत्र मिले।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी ने होटल, कोचिंग सेंटर और व्यावसायिक भवन संचालकों को अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी निरीक्षण में खामियां मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें