फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नोटबंदी के निर्णय से अर्थव्यस्था चौपट’

Sun, 04 Dec 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालाधन तो बाहर नहीं आया, आम आदमी परेशान : राघवेंद्र
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी असफलताओं को छिपाने और अपनी छवि निखारने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया है। इससे कालाधन तो बाहर नहीं आया अलबत्ता आम आदमी जरूर परेशान हुआ है। नोटबंदी से देश की पूरी अर्थव्यवस्था ही ध्वस्त हो गई है। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से कहा कि नोटबंदी देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति का हिस्सा है। नोटबंदी से उद्योग धंधे, खेती बाड़ी चौपट हो रही है। लोगों का आधा समय तो लाइन में खड़े हुए बीत रहा है। मंदी के कारण युवा बेरोजगार हो रहे हैं। उनकी घर वापसी शुरू हो गई है। बैंकों से करेंसी न मिल पाने से बीमारों का इलाज नहीं हो पा रहा है। युवक युवतियों की शादी में रुकावटें आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को अनदेखा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में नोट बंदी का निर्णय देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक साबित हो रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें