चैती मेले में सजी गीत संगीत की महफिल
चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर मुबारक अली एंड पार्टी बहराइच के कलाकारों ने फिल्मी गीत गाकर श्रोताओं को संगीत की धारा से सराबोर कर दिया। चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर विनय प्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में सजी गीत संगीत की महफिल की शुरुआत मुख्य अतिथि गया प्रसाद वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मुबारक अली ने भजन होनी तो हो के रहे अनहोनी न होय, जाको राखै साइयां मार सके न कोय, देखो वीर जवानों, अपने खून पे ये इल्जाम न आए गाकर खूब तालियां बटोरीं। इमरान खान ने हमें तुुमसे प्यार कितना, सारे जमाने पे मौसम सुहाने पे इस दिल दिवाने पे, खिड़की जो बंद रहती है, मैं गलियों का राजा गाकर समां बांध दिया।
प्रिया ने अंखियों के झरोखों से, मैने देखा जो सांवरे। ऐ समा, समा है प्यार का, ऐ हवा मेरे संग संग चल और प्रिया और मुबारक अली के युगल गीत तुम से ये हसीना। कभी मोहब्बत न मैने करनी थी, कोयल क्यूं गाये, नैनो में सपना, यूं ही तुम मुझसे बात करती हो, साथिया नहिं जाना गाकर सबको प्रभावित किया।
जावेद ने इश्क सूफियाना, अल्ला जाने मौला जाने, मोहब्बत बरसा देना तू सावन आया है, मुस्कराने की वजह गाकर लोगों को देर रात तक रोके रखा। सुनील जेमिनी नत्ने की-बोर्ड पर, नीरज ने ढोलक, जावेन ने पैड और नाल पर साथ दिया।
इस मौके पर आशा देवी प्रजापति, मेवालाल प्रजापति, रीता त्रिवेदी, शहाना राईन, शिवपती देवी, स्नेहलता वर्मा, काशी विश्वनाथ तिवारी, गोपाल स्वरूप मिश्र, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहित गिरि, अमित श्रीवास्तव, वैभव त्रिपाठी, श्रेष्ठ रस्तोगी, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
चैती मेला में आज
नगर के ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर 19 अप्रैल मंगलवार को भोजपुरी संगीत (श्री सुरेश कुशवाहा एंड पार्टी) रात्रि आठ बजे से।