फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नगर पालिका की व्यवस्था नहीं, सड़क के किनारे ही बन गए पार्किंग जोन

Wed, 15 Oct 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गांधी विद्यालय के पास टैक्सी स्टैंड पर सड़क पर ही खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में नगर पालिका प्रशासन की किसी भी प्रमुख स्थान पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण सड़क के किनारे ही पार्किंग जोन बन गए हैं। यहां बेतरतीब खड़े वाहनों से बाजार में रोज जाम लग रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब कहीं पार्किंग ही नहीं है तो वाहन कहीं भी खड़ा करना हमारी मजबूरी है तो वहीं जिम्मेदार अफसर कहते हैं कि फुटपाथ पर अगर वाहन खड़े दिखाई देंगे तो जुर्माना लगाया जाएगा। स्थिति ये है कि कचहरी, अस्पताल, संकटा देवी, डीसी व मेला मैदान मार्ग और कृष्णा टॉकीज के पास सड़क किनारे खड़े वाहनों से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इन मार्गों पर त्योहारी सीजन में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
वहीं, शहर भर में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। दुकानों का सामान फुटपाथ पर सजाकर बैठने की परिपाटी ने सड़कों को तंग कर दिया है। कचहरी और बस स्टेशन मार्ग पर फुटपाथ पर ही वाहनों की मरम्मत भी की जाती है। वहीं, कृष्णा टॉकीज के पास टिन और लोहे की चादरों की दुकानों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। दुकानदारों ने सड़क पर सामान फैलाकर आधी जगह घेर ली है, जिससे राहगीरों और ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन यदि निर्धारित पार्किंग स्थलों का निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाए, तो यातायात व्यवस्था में सुधार आ सकता है।
-

सड़क पर वाहन खड़े रहने और दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर सामान फैलाने से ग्राहकों का आना मुश्किल हो गया है। इसका असर बिक्री पर भी पड़ रहा है। प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।
- अनुज गुप्ता, व्यापारी


हम दुकान चलाते हैं, लेकिन आसपास के अतिक्रमण और गलत पार्किंग से दुकान के सामने जाम लग जाता है। कई बार पुलिस आई, लेकिन सिर्फ चेतावनी देकर चली गई। प्रशासन सख्ती करे ताे सुधार होगा।
- मोहम्मद रजा, दुकानदार


दिन के समय में अस्पताल व तहसील मार्ग से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। पार्किंग है नहीं तो सड़क के किनारों पर गाड़ियां खड़ी करना भी मजबूरी है। लोग सामान लेकर फुटपाथ पर बैठे रहते हैं।
- ज्ञानेंद्र मिश्रा, अधिवक्ता


बाजार में निकलना अब सिरदर्द लगता है। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण जाम लगना आम बात हो गई है। प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आवागमन में राहगीरों को सहूलियत मिल सके।
- इरफान अली, राहगीर

त्योहार का सीजन है। सड़कों पर भीड़भाड़ भी बढ़ गई है। ऐसे में दुकानदारों का फुटपाथ पर अतिक्रमण या सड़क किनारे किसी का वाहन खड़ा दिखाई देगा तो जुर्माना लगाया जाएगा। दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई होगी। टीमें लगाकर फुटपाथ खाली कराए जाएंगे।
- अश्वनी सिंह, एसडीएम सदर

गांधी विद्यालय के पास टैक्सी स्टैंड पर सड़क पर ही खड़े वाहन। संवाद

गांधी विद्यालय के पास टैक्सी स्टैंड पर सड़क पर ही खड़े वाहन। संवाद

गांधी विद्यालय के पास टैक्सी स्टैंड पर सड़क पर ही खड़े वाहन। संवाद

गांधी विद्यालय के पास टैक्सी स्टैंड पर सड़क पर ही खड़े वाहन। संवाद

गांधी विद्यालय के पास टैक्सी स्टैंड पर सड़क पर ही खड़े वाहन। संवाद

गांधी विद्यालय के पास टैक्सी स्टैंड पर सड़क पर ही खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें