प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोटैयाबाग में जन आरोग्य मेला शहरी में मरीज देखती डॉ.अंशिका गुप्ता। स
लखीमपुर खीरी। लोगों के इलाज के लिए प्राथमिक व नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मौसम में हुए बदलाव के कारण यहां खांसी, बुखार व बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कई सप्ताह से डायबिटीज किट की कमी है। इससे यहां आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है।
निर्मल नगर स्वास्थ्य केंद्र पर दो बजे तक करीब 47 मरीज देखे गए। यहां मौजूद डॉ. संस्कृति द्विवेदी ने बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में बुखार, खांसी के मरीज अधिक आए हैं। यहां डायबिटीज किट न होने से मरीजों की जांच नहीं हो पाई। है। गौटैयाबाग नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 50 मरीज पहुंचे। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार व डायरिया के मरीजों की भीड़ रही। नौरगांबाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक करीब 11 मरीज देखे गए। यहां भी डायबिटिज के साथ अन्य जांच न होने के कारण मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
मोहम्मदी की राजापुर बैनी पीएचसी में 82 मरीज देखे गए, इसमें बुखार, एलर्जी, बदन दर्द आदि के मरीज देखे गए। डाॅक्टर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने मरीजों का परीक्षण किया।
वहीं बिजुआ की मूड़ासवारान पीएचसी पर 34, पीएचसी पड़रिया तुला में 54, भीरा पीएचसी में 29 मरीज आए।
यहां भी ज्यादातर खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज रहे। उधर, पसगवां की जंगबहादुरगंज पीएचसी में 37 मरीजों की जांच की गई। चिकित्साधिकारी डॉ. रमाकांत वर्मा ने बताया कि बुखार, खांसी, दाद, खाज आदि से संबंधित मरीज आए।