बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए बाइक सवार। संवाद
लखीमपुर खीरी। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल दिए जाने से मनाही है। इसके लिए नो हेलमेट नो फ्यूल नियम लागू किया गया लेकिन इन दिनों प्रशासन की ओर से सख्ती ढीली हो गई तो नियम भी बेअसर हो गया। यही वजह है कि जनपद में पेट्रोल पंपों पर खुलेआम बिना हेलमेट के बाइक सवारों को पेट्रोल दिए जाने का खेल शुरू हो गया है।
शहर में शनिवार को चार पेट्रोल पंपों की पड़ताल की गई, जिसमें सभी जगह नियमों का खुलेआम उल्लंघन होता मिला। सबसे ज्यादा लापरवाही नौरंगाबाद चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर देखने को मिला। यहां खुलेआम सभी को पेट्रोल दिया जा रहा था। यही हाल रोडवेज के पास स्थित पंप का हाल देखने को मिला। संकटा देवी, बहराइच रोड संकट मोचन मंदिर के पास के पेट्रोल पंप पर नियमों का उलघंन्न पाया गया। सख्ती न होने से न तो पेट्रोल पंप संचालक ध्यान देते न ही बाइक सवार। दोनों लापरवाही बने हुए। यातायात प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि लगातार चेकिंग अभियान चलाजा रहा है। लगातार कार्रवाई भी हो रही है। पेट्रोल पंपों को लेकर एक बार फिर सख्ती दिखाई जाएगी।