फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मौसम पर असर नहीं... तापमान 44 डिग्री

विज्ञापन
उफ गर्मी---शुक्रवार को 45 डिग्री तापमान में चिलचिलाती धूप बच्चों को भी परेशान कर रही है। दोपहर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार की शाम आए आंधी-तूफान से सिर्फ तबाही हुई है, मौसम पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। शुक्रवार सुबह तेज धूप निकलने के साथ मौसम का रूप और विकराल हो गया। तापमान 44 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

25 मई से नौतपा की गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। दोपहर को धूप इस कदर तेज होती है कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी के बीच अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों में डिहाइड्रेशन, डायरिया आदि का प्रकोप बढ़ा है। महिलाएं, बुजुर्ग हर कोई गर्मी की चपेट में आ रहे हैं। दोपहर को चलती वाली लू लोगों के लिए खतरे की घंटी बजा रही है। जिला प्रशासन ने गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है कि सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक धूप में न निकले का सुझाव दिया है। डॉक्टर भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं।

बस में सफर कर रहा था युवक, घबराहट होने पर मौत
पलियाकलां/धनगढ़ी। कैलाली जिले के हसुलिया थाना प्रभारी लोकेंद्र चंद ने बताया कि कैलारी गांव पालिका रामपुर निवासी 29 वर्षीय इंद्र बहादुर अपने माता-पिता के साथ मसुरिया से बस में बैठकर हसुलिया के लिए आ रहा था। रास्ते में गर्मी में उसको घबराहट होने पर वह सीट पर लेट गया। मसुरिया से हसुलिया तक 17 किलोमीटर बस रुकने पर पता चला कि उसकी साइलेंट हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें