फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पूर्णागिरि के लिए बस न ट्रेन... टुकड़ों में जाने के लिए मजबूर श्रद्धालु

विज्ञापन
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तराखंड में स्थित मां पूर्णागिरि का मेला शुरू हो चुका है। मेला के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक कोई सीधी ट्रेन न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोग टुकड़ों में जाने के लिए मजबूर हैं। अधिक किराया खर्च होने के साथ ही समय भी ज्यादा लग रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि अगर टनकपुर के लिए ट्रेन शुरू हो जाए तो मेला जाने का सफर आसान हो जाएगा। पूर्णागिरि मेले में देश-दुनिया से लोग पहुंचते हैं। दिल्ली, मेरठ, शाहजहांपुर आदि रूट के यात्रियों के लिए ट्रेन सुविधा है, लेकिन लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, अयोध्या आदि रूट के लोगों के लिए सुविधा नहीं है। इस रूट के लोगों को अगर पूर्णागिरि जाना है तो पहले पीलीभीत पहुंचें, उसके बाद भी टनकपुर जाने का वाहन मिलेगा।
होली के बाद पूर्णागिरि का मेला शुरू होने के बाद लखीमपुर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो चुका है। काफी लोग दर्शन करके लौट चुके हैं, तो काफी लोग जा रहे हैं। रोजाना हजारों की संख्या में पूर्णागिरि मेला जाते है। सीधी सवारी न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें