खाटू श्याम निशान यात्रा में जाते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। फाल्गुन मास की एकादशी तिथि पर राजस्थान के खाटू धाम में विराजमान श्री श्याम प्रभु की भव्य निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का आयोजन श्री श्याम भक्त मंडल, लखीमपुर ने किया।
निशान यात्रा का शुभारंभ शहर के प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा स्टेशन रोड, बस स्टेशन रोड और हॉस्पिटल रोड से होते हुए मारवाड़ी मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ। भक्तों द्वारा उठाए गए ध्वज श्री श्याम प्रभु को समर्पित किए गए। समाज के अध्यक्ष गोपालजी अग्रवाल, सचिव राम चंद्र अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एडवोकेट, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. पवन गर्ग सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
खाटू श्याम निशान यात्रा में जाते लोग। संवाद