फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहल्ला तीर्थ गजेंद्रपुरी के लोगों को दिया नोटिस

Fri, 27 Feb 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मोहल्ला तीर्थ गजेंद्रपुरी में मकान पर चस्पा नोटिस। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। संकरे वीआईपी मार्ग को चौड़ा करने के लिए नगर पालिका ने मोहल्ला तीर्थ गजेंद्रपुरी के करीब 25 लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। 382 गाटा संख्या की 0.733 हेक्टेयर भूमि को नगर पालिका की जमीन बताया गया है। इसमें कई दशक पुराने मकान और धर्मशालाएं शामिल हैं। नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया था और मार्ग संकरा पाए जाने पर चौड़ीकरण के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद ने भूमि और अतिक्रमण की जानकारी स्थानीय लोगों को नोटिस के माध्यम से दी।
मोहल्ला निवासी अवनीश तिवारी ने कहा, हमारा पैतृक मकान 1952 का बैनामा दाखिल खारिज है। एकाएक नोटिस देकर मकान को अतिक्रमण में घोषित कर दिया गया।
परविजय सिंह ने कहा, हमारे मकान काॅरिडोर से काफी दूर हैं, फिर भी मनमाने ढंग से नोटिस दिया गया। नगर पालिका ने स्पष्ट नहीं बताया कि अतिक्रमण क्यों माना गया।
विज्ञापन

हरिशंकर ने बताया, अचानक नोटिस मिलने से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। जब बैनामा और दाखिल खारिज है तो फिर अतिक्रमण कैसे हुआ?
नगर पालिका के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि कार्रवाई प्रशासन के निर्देश पर पारदर्शिता के साथ की जाएगी। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में पैमाइश कराई गई थी और वीआईपी मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें