फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निघासन विधायक का टिकट कटा

Wed, 28 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
कटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवपाल समर्थक राजीव गुप्ता बने प्रत्याशी
विज्ञापन

 बुधवार को सपा ने जिले में पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए। चार सीटों पर तो प्रत्याशी यथावत रखे गए पर निघासन से विधायक केजी पटेल का टिकट काटकर राजीव गुप्ता को दे दिया गया। जिले की कुल आठ सीटों में तीन पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही हो चुकी है।
जिले में पांच सीटों पर सपा का कब्जा है। इनमें लखीमपुर सदर से उत्कर्ष वर्मा, श्रीनगर से रामसरन, गोला से विनय तिवारी, कस्ता से सुनील लाला और निघासन से केजी पटेल विधायक हैं। पिछले चुनाव में तीन सीटों मोहम्मदी, धौरहरा और पलिया पर बसपा ने कब्जा किया था। बुधवार को सपा के घोषित प्रत्याशियों में गोला, श्रीनगर, लखीमपुर और कस्ता से मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिए जाने का एलान किया गया, लेकिन निघासन में केजी पटेल के स्थान पर राजीव गुप्ता के नाम की घोषणा की गई। राजीव गुप्ता शिवपाल के खासमखास माने जाते हैं। पहले जब सपा में टिकट बंटवारे पर रार शुरू हुई तो राजीव के टिकट मिलने की चर्चाएं शुरू हो गईं थी। हालांकि बुधवार को जब वर्तमान विधायक केजी पटेल का टिकट कटा तो उनका खेमा सकते में आ गया। क्योंकि सपा में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। पटेल सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रविप्रकाश वर्मा के बहनोई हैं। 
विज्ञापन

 
 
सीएम से मिलने जाएंगे
वह सदैव समाजवादी विचारधारा के अनुरूप चले हैं। पार्टी का जो निर्णय होगा, वह मान्य होगा, लेकिन टिकट बदलने के कारणों को जानने के लिए सीएम से मिलने जरूर जाएंगे।
-केजी पटेल, विधायक
 
मैंने तो क्षेत्रवासियों की सेवा करने के लिए टिकट की मांग की थी। पार्टी हाईकमान ने टिकट घोषित कर दिया है। पार्टी के निर्देश के अनुसार मैं जल्द ही जनसंपर्क शुरू कर दूंगा। 
विज्ञापन

-राजीव गुप्ता, प्रत्याशी सपा
 
पार्टी हाईकमान का निर्देश सदैव सिर माथे होता है। जो निर्णय लिए जाएगा, वह सभी को मान्य होगा। कहीं कोई असमंजस नहीं है। जिले में सबकुछ ठीक चल रहा है। यदि कहीं कोई दिक्कत आएगी तो उसे ठीक कर लिया जाएगा।
-अनुराग पटेल, जिलाध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें