फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाली महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी। भारतीय सीमा से लगे बर्दिया नेशनल पार्क के तहत जंगल से सटे खेत के पास घास काट रही एक नेपाली महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों और पुलिस महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

बर्दिया जिले के डीएसपी ऋषिराम धर्तीमगर ने बताया कि भारतीय सीमा से लगे बर्दिया नेशनल पार्क क्षेत्र की मधुवन नगर पालिका के वार्ड सात ताराताल गांव निवासी 51 वर्षीय जुना कुमारी लामिछाने अपने खेत के पास ही घास काट रहीं थीं। इस दौरान बर्दिया पार्क क्षेत्र से निकलकर आए गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। जिसमें उनकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बर्दिया राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारियों के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व पार्ककर्मी घायल महिला को इलाज के लिए बर्दिया अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में महिला ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। उधर, गुलदार द्वारा महिला पर हमला कर मारने के बाद से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें