फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : तीन दिन से लापता बालक का शव जंगल में मिला

Sat, 27 Jun 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उप-महानगरपालिका के मुक्त कमैया शिविर से तीन दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव पास के जंगल से मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी एवं प्रवक्ता योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि धनगढ़ी उप-महानगरपालिका के वार्ड नंबर-17, उत्तरखरेनी मुक्त कमैया शिविर निवासी निमेश चौधरी का 10 वर्षीय पुत्र तनुज चौधरी पिछले बुधवार से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी थी।
तलाश के दौरान लोगों को पास के जंगल से बदबू आने पर झाड़ियों में बालक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव के पास खून से सना पत्थर का एक टुकड़ा, आसपास खून के धब्बे और उसकी साइकिल भी पड़ी मिली। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें