फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : भारत नंबर की कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 06 Jul 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उप महानगरपालिका के बोराडाडी चौक पर रविवार देर रात भारतीय नंबर की कार की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद भागे कार चालक को करीब साढ़े तीन घंटे बाद पुलिस ने गोदावरी नगरपालिका के लालपुर गांव से कार समेत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कैलाली जिला डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे धनगढ़ी उपमहानगरपालिका-3 के बोराडाडी से फाफला मैदान जाने वाले रिंग रोड चौक पर भारतीय नंबर यूपी 65 ई एक्स 0100 की कार से नेपाली नंबर 4 प 952 की मोटरसाइकिल में टक्कर लग गई।
हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों में पीछे बैठे बैतडी जिले की सिगास नगरपालिका निवासी 48 वर्षीय पदम चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए धनगढ़ी के निजी अस्पताल माया मेट्रो में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक चालक गौतम को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। कैलाली जिला एसपी नरेंद्र चंद और डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना के नेतृत्व में पुलिस ने तलाश शुरू की। घटना के करीब साढ़े तीन घंटे बाद रात करीब 1:30 बजे गोदावरी नगरपालिका के लालपुर गांव स्थित चालक की ससुराल से उसे कार समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए चालक ने अपना नाम अश्वनी कुमार सिंह (42) निवासी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें