धनगढ़ी (नेपाल) में रास्ता खुलने के बाद निकलते वाहन।
धनगढ़ी (नेपाल)। शहर से सुदूर पश्चिम के पहाड़ी क्षेत्र में हुई भीषण बर्फबारी से बुधवार को बंद हुआ भीमदत्त राजमार्ग बृहस्पतिवार को 24 घंटे बाद खोला जा सका।
मंगलवार की शाम और बुधवार की सुबह तक पहाड़ी क्षेत्र में हुई बारिश और भारी बर्फबारी के चलते सात पहाड़ी जिलों को जोड़ने वाला अतरिया से होकर जाने वाला भीमदत्त राजमार्ग सहुखर्क और हगुलटे में बर्फ गिरने के कारण बंद हो गया था।
इस कारण धनगढ़ी की ओर से जाने वाले और पहाड़ की ओर से आने वाले वाहनों की कतारें रास्ता बंद होने के चलते लग गई थीं। बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और सड़क डिवीजन के जिम्मेदार अधिकारियों ने रास्तों से बर्फ हटवाकर उन्हें खुलवाया। इस दौरान लगभग 24 घंटे बाद जाम में फंसे वाहन अपने गंतव्य को रवाना हो सके। संवाद