फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार चार युवकों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
हादसे में जख्मी बालक।
विज्ञापन
लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे पर मैगलगंज बाईपास के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

मृतक के सात वर्षीय पुत्र समेत तीन रिश्तेदार युवक गंभीर रूप से घायल
मैगलगंज। लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे पर मैगलगंज बाईपास के पास बेकाबू ट्रक ने पीछे से बाइक सवार चार युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मृतक का सात वर्षीय बेटा भी शामिल है, जबकि अन्य दो घायल मृतक के रिश्तेदार हैं, जिन्हें सीएचसी मितौली भेजा गया है।
विज्ञापन

मैगलगंज के बाईपास पर वन विभाग की पौधशाला के पास करीब चार बजे शाहजहांपुर के रोजा थाना के जहाननगर गांव निवासी बागेश यादव (35) पुत्र महेश यादव अपने सात वर्षीय बेटे लल्ला सिंह और रिश्तेदार सचिन और बृजेश के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सीतापुर जा रहे थे। जैसे ही वह मैगलगंज बाईपास पर पहुंचे, शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने इनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बागेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसका सात वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में दो अन्य सचिन यादव पुत्र सुनील यादव और बृजेश पुत्र राजपाल यादव निवासी गांव ढखिया, थाना सिधौली जिला शाहजहांपुर भी घायल हो गए, जिनको गंभीर अवस्था में 108 नंबर एंबुलेंस से मितौली सीएचसी भेजा गया मोटरसाइकिल पर सवार कोई भी हेलमेट नहीं पहले था। सिर में अत्यधिक चोट के कारण बागेश की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें