फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीईओ की लापरवाही... शिक्षकों को नहीं मिला दिवाली का बोनस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली पर शिक्षकों को बोनस दिए जाने का एलान हुआ तो उनके चेहरों पर दोगुनी खुशी दिख रही थी, लेकिन उनके हाथ मायूसी लगी। बीआरसी से बिल न मिलने की वजह से बेसिक शिक्षा विभाग के करीब नौ हजार से अधिक शिक्षकों को बोनस नहीं मिल पाया है। इस कार्य में बीईओ की सबसे ज्यादा लापरवाही सामने आई है। फिलहाल, दिवाली के बाद कार्यालय खुलने पर सभी को बोनस दिए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोनस देने का एलान किया तो शिक्षक वर्ग में खुशी देखी गई। इधर, जिलास्तरीय अधिकारी भी इस काम में जुट गए, लेकिन समय पर बिल न मिलने की वजह से शिक्षकों को भुगतान नहीं किया जा सका। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बोनस की 75 प्रतिशत धनराशि कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जमा करने के साथ ही बचे 25 प्रतिशत का नकद भुगतान किए जाने का आदेश था।
अभी तक केवल पांच बीईओ ने शिक्षकों के बिल पावना भेजा है। अब भी 10 बीईओ ने इस कार्य में लापरवाही बरती है। वेतन बिल आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें