फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होली में भारी पड़ी लापरवाही, जिला अस्पताल पहुंचे 100 घायल मरीज

Thu, 05 Mar 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली के उत्सव में जरा-सी लापरवाही कई लोगों पर भारी पड़ गई। रंग और हुड़दंग के बीच हुई छोटी-बड़ी घटनाओं में करीब 100 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें कुछ लोग सड़क दुर्घटना, तो कुछ आपसी झगड़े और फिसलकर गिरने की घटनाओं में घायल हुए।
विज्ञापन


मंगलवार रात से बुधवार तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 48 मरीज पहुंचे। इसमें 41 विभिन्न दुर्घटनाओं में शामिल रहे, जबकि सात मारपीट में घायल हुए। वहीं बृहस्पतिवार को तकरीबन 45 मरीज सिर्फ इमरजेंसी में घायल होकर पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ लगी रही। लगातार आ रही एंबुलेंस व प्राइवेट वाहन से मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। जबकि गंभीर घायलों को वार्ड में भर्ती कराया गया।
-
ओपीडी में सामन्य दिनों की तुलना में कम पहुंचे मरीज
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में महज 274 मरीज ही चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचे। इनमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार, पेट दर्द, त्वचा, ईएनटी व आंखों के पहुंचे। सामान्य दिनों की अपेक्षा अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक, जांच व औषधि भंडार केंद्र के बाहर कम ही भीड़ रही। वहीं चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें