लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को महिला की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के चलते तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि कस्बा कैमहरा निवासी सुमेरा देवी (40 वर्ष) की गला दबाकर हत्या के बाद पुलिस जांच में कर्मियों ने लापरवाही बरती। इसको देखते हुए हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार, अशोक कुमार व एसआई केके यादव को निलंबित कर दिया गया है। संवाद