महाशिवरात्रि की देर शाम गोकुल तीर्थ के तट पर दीप जलाते श्रद्धालु-स्रोत आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। भगवान शिव के पौराणिक धाम छोटीकाशी में महाशिवरात्रि का पर्व पूरी रात मनाया गया।
बुधवार की रात करीब 9:30 बजे से गोकर्ण तीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान में आचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री के दिशा-निर्देशन में वेद पाठी आचार्यों ने 151 पार्थिव शिवलिंग की वेदियों पर सपत्नीक यजमानों से रुद्राभिषेक कराया। पूरी रात नीलकंठ मैदान शिवस्त्रोत से गुंजायमान रहा।
पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। इस धार्मिक अनुष्ठान में अतुल अग्रवाल, संजय बंसल, रामेंद्र शुक्ला, शिवेंद्र अवस्थी, यज्ञदत्त तिवारी, आशीष मिश्रा, मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
साथ ही खुटार रोड स्थित फूल बाबा आश्रम, मोहम्मदी रोड स्थित कंजा देवी स्थान द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया। संवाद