फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नयापिंड बना टापू, कटान के डर से खेतों में उतरे किसान

Sun, 27 Sep 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तिकुनिया जसनगर बांध मार्ग पर कटान रोकने को बनाई गई ठोकरें देखते एसडीएम यदुवीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। लगातार बारिश से सीमाई इलाके में मोहाना नदी उफान पर आ गई। चौगुर्जी और नयापिंड गांव टापू बन गए, जबकि जनकपुर में भी नदी का पानी पहुंच गया। अब जलस्तर घटने के साथ पौहारी बाबा गांव के उत्तर मोहाना नदी ने कटान शुरू कर दिया है। कटान की डर से किसान खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल काटने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से हुई बारिश से किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। मोहाना के बढ़े जलस्तर से चौगुर्जी, नयापिंड और जसनगर बाढ़ से घिर गए। नदी का पानी बढ़ने पर किसानों और ग्रामीणों ने शनिवार को गिरिजापुरी बैराज पहुंचकर गेट खुलवाया। इससे कई गांवों को बाढ़ से राहत मिली।
नयापिंड निवासी वीर सिंह ने बाढ़ और कटान के डर से बांध मार्ग पर छप्पर डालकर आशियाना बना लिया है। बिजली न होने से पानी का संकट खड़ा हो गया और इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

किसान स्वर्ण सिंह, मंजीत सिंह, सुरेश, मेलाराम, रामखिलावन और गुरुप्रसाद ने बताया कि नदी लगातार खेतों की ओर बढ़ रही है। कटान के डर से वे फसल काट रहे हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि सुरेश तलवाड, राकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
-
कटान थोड़ी-थोड़ी हो रही है। मौके का निरीक्षण किया गया है। कटान रोकने के इंतजाम कराए जाएंगे। नदी का जलस्तर अब घट रहा है। इस पर पूरी नजर रखी जा रही है। लेखपाल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

-यदुवीर सिंह, एसडीएम निघासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें