फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भुगतान के मुद्दे पर गरमाया गन्ना समिति का सदन

Sun, 27 Sep 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गन्ना समिति की बैठक को संबोधित करते विधायक। स्रोत:समिति
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की बैठक रविवार को भुगतान के मुद्दे पर गहमागहमी के बीच हुई। डेलीगेटों और किसानों ने बजाज चीनी मिल से 15 अक्तूबर तक ब्याज सहित गन्ना भुगतान कराने की मांग उठाई। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की।
विज्ञापन

सीजीएनपीजी कॉलेज के नेहरू सभागार में हुई बैठक में समिति के डेलीगेट अनिल कुमार, जगदीश प्रसाद, विनोद कुमार, भूपराम और प्रेम सागर ने सचिव बलवंत चौधरी को लिखित प्रस्ताव दिया। इसमें कहा गया कि गन्ना किसान बजाज चीनी मिल के भुगतान के लिए परेशान हैं, लेकिन बैठक के विचारणीय विषयों में भुगतान का बिंदु शामिल नहीं किया गया।
प्रस्ताव में 15 अक्तूबर तक ब्याज सहित गन्ना भुगतान कराने और भुगतान न होने पर चीनी मिल को पेराई सत्र शुरू करने की अनुमति नहीं देने की मांग की गई। प्रस्ताव की प्रतिलिपि गन्ना आयुक्त को भेजने का आग्रह भी किया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि बिना भुगतान किए और इस पेराई सत्र का 14 दिन में भुगतान करने का शपथपत्र दिए बिना चीनी मिल का चक्का नहीं घूमने दिया जाएगा। बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष आशीष सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
विधायक अमन गिरि ने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि सहकारी गन्ना विकास समिति गन्ना किसानों के लिए काम कर रही है।
बैठक में गत वार्षिक साधारण सभा की 17 मई को हुई बैठक की पुष्टि, चीनी मिल के गन्ना सुरक्षण, समिति में आउटसोर्स माध्यम से लेखाकार नियुक्त करने, समिति परिसर में कैंटीन व मार्केटिंग सेंटर खोलने और लेखाकार परीक्षा के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट पैनल गठित करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें